ramcharitmanas

क्या आपके ऑफिस में बैठक की दिशा सही है, अगर नहीं तो पढ़ें ये 10 खास बातें

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (15:56 IST)
वास्तु में दिशा का बहुत महत्व है। दिशा का यह महत्व घर के संदर्भ में तो है ही, ऑफिस के लिए घर से भी कहीं ज्यादा है, क्योंकि ऑफिस में दिन का ज्यादातर समय बीतता है। 
 
ऑफिस की भी और वहां बैठने की दिशा भी सही होनी चाहिए। वास्तु की दृष्टि से दफ्तर की स्थिति, उसमें बैठने की दिशा कुछ यूं होनी चाहिए-
 
* ऑफिस का मुंह उत्तर या पूर्व में खुले तो वास्तु की दृष्टि से यह सही होता है।
 
* दक्षिण, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम तथा बीच के स्थान पर बने बेसमेंट के ऑफिस तो कतई शुभ नहीं होते।
 
* दफ्तर में बॉस जहाँ बैठे, उसकी पीठ के पीछे खिड़की नहीं होनी चाहिए।
 
* कंधे पर भी खिड़की अशुभ है।
 
* ऑफिस के प्रमुख के बैठने की जगह पर सिर के ऊपर जाल, पीठ के पीछे और कंधे के बगल में दरवाजा या खिड़की अथवा रोशनदान, ये सभी चीजें नुकसानदायक हैं।
 
* वास्तु की दृष्टि से ऑफिस गली के ऊपर होना भी अशुभ है। अगर ऑफिस हो भी तो गली के ऊपर बैठना, बाहर की तरफ देखना वास्तु की दृष्टि से यह स्थि‍ति उन्नति में बाधक है।
 
* गलियारे की सीध में बैठना भी वास्तु की दृष्टि से सही नहीं है।
 
* ऑफिस में वास्तु की दृष्टि से जब आप बैठें तो मुँह हमेशा उत्तर की तरफ होना‍ चाहिए या फिर पूर्व की ओर। उत्तर-पूर्व की स्थिति भी बेहतर है।
 
* वास्तु की दृष्टि से ऑफिस के प्रमुख या मालिक के बैठने की जगह पर पीठ के पीछे ठोस दीवार का होना आवश्यक है। 
 
* ऑफिस के प्रमुख के बैठने की जगह पर खिड़की बिलकुल नहीं होना चाहिए। हां, मुंह के बिलकुल ठीक सामने खिड़की का होना फिर भी फलदायी है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 सितंबर, 2026)

15 September Birthday: आपको 15 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

अगला लेख