biodatamaker
✕

किस बात की प्रतीक हैं रंगबिरंगी मोमबत्ती, जानिए कैसे देती है अपना प्रभाव

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (16:27 IST)
* क्या खास बातें हैं रंगबिरंगी मोमबत्ती में, आप भी जानिए
 
 
रंगबिरंगी मोमबत्तियां दिखने में बहुत सुंदर लगती हैं। फेंगशुई के दिशा-निर्देशों के अनुसार रंग कई बातों के प्रतीक होते हैं और मोमबत्तियों पर भी यही दिशा-निर्देश लागू होते हैं।

अलग-अलग रंगों और आकारों वाली मोमबत्तियां विभिन्न तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इतना ही नहीं जिस स्थान पर आप मोमबत्ती लगाते हैं, उसका भी अपना एक खास प्रभाव होता है।
 
जानिए, प्रत्येक विशिष्ट फेंगशुई मोमबत्ती किसकी प्रतीक है और उसकी क्या खास बातें हैं :-
 
 
लाल फेंगशुई मोमबत्ती :- यह आग की प्रतीक है। इसका प्रयोग ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
 
नारंगी रंग की फेंगशुई मोमबत्ती :- यह आखिरी महत्वपूर्ण फेंगशुई मोमबत्ती है, जिसके 3 अलग-अलग प्रयोग हैं।
 
* पहला यह पहाड़, विवेक और शांति का प्रतीक है। 
 
* दूसरा आप नारंगी रंग की फेंगशुई मोमबत्ती का प्रयोग धन और उन्नति के लिए कर सकते हैं। यह सूर्य का प्रतीक होती है। 
 
* तीसरा नारंगी रंग की मोमबत्ती पानी की भी प्रतीक है, जो कि व्यवसाय और जीवन के अन्य क्षेत्रों में सहायक होती है। 
 
पीली फेंगशुई मोमबत्ती :- यह पृथ्वी की प्रतीक है। इसका प्रयोग सौहार्द और संबंध कायम करने के लिए किया जाता है। इसका मतलब है कि आप अपने संबंधों में सौहार्द या गरमाहट लाना चाहते हैं, तो पीले रंग की मोमबत्तियां जलाना फायदेमंद होगा।
 
सफेद फेंगशुई मोमबत्ती :- यह मोमबत्ती 2 अलग-अलग चीजों की प्रतीक है। पहला सफेद मोमबत्ती स्वर्ग की प्रतीक है और यह सहायक मित्रों, शिक्षकों और लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रतिनिधित्व करती है। यह खुशी, बच्चों और सृजन के प्रकाश को भी दर्शाती है। 
 
सारे घर में तरतीब से फेंगशुई मोमबत्तियों को रखना और जलाना जीवन में और अपने काम में समरसता बढ़ाने में सहायक होती हैं। इससे संतुलन बढ़ता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार होता है।

ALSO READ: फेंगशुई : ये 8 रंग घर में हैं तो आपकी दुनिया बदल जाएगी...

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

सूर्य-राहु नवपंचम योग: 17 अक्टूबर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आपकी राशि पर शुभ असर होगा या अशुभ!

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसे लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख