• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. वसंत पंचमी
  6. पीत रंग वासन्ती शाम
Written By WD

पीत रंग वासन्ती शाम

डॉ. ओमप्रकाश सिंह

वसंत ऋतु
ND
छत पर ध्यान लगा बैठी है
पीत रंग वासन्ती शाम।
प्रिय के पाँव लौट आए हैं
मिलने को खिड़की के पास

प्यासे होंठ चूम लेते हैं
कभी हँसी में भरी मिठास

गूँगी रात आज सुनती है
पुरवाई के गीत अनाम।
आँखों पर जा बसी चाँदनी
चमक उठे सपनों के घर

ND
परछाई ऊँचे कद होकर
पसर गई है राह बिसर
और चाँद के हाथ
न जाने पिला रहे
किस-किसको जाम।

छत पर ध्यान लगा बैठी है
पीत रंग वासन्ती शाम।