biodatamaker

परीक्षा में सफलता और करियर में प्रगति के लिए वसंत पंचमी के दिन बोले यह सरस्वती मंत्र

Updated: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (14:12 IST)
इस वर्ष 5 फरवरी 2022, शनिवार को वसंत पंचमी (vasant panchami 2022) है। यह दिन देवी सरस्वती की आराधना के लिए बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन परीक्षा में सफलता और करियर में प्रगति की चाहत रखने वालों के लिए वसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों और युवाओं को इस मंत्र (saraswati mantra) की 5 माला का जाप करने से मां सरस्वती साक्षात प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को धन, ज्ञान तथा विद्या का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाता है। 
 
वसंत पंचमी मां सरस्वती को प्रसन्न करने का दिन है। वीणावादिनी मां सरस्वती (शारदा) का स्वरूप जितना सौम्य है, उतने ही उनके लिए जपे जाने वाले मंत्र दिव्य हैं। इस दिन निम्न मंत्रों को पूर्ण श्रद्धापूर्वक पढ़ने से बल, विद्या, बुद्धि, तेज और ज्ञान की प्राप्ति होती है। परीक्षा के निरंतर अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को ध्यान करने के लिए त्राटक अवश्य करना चाहिए। 10 मिनट रोज त्राटक करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। एक बार अध्ययन करने से यह मंत्र कंठस्थ हो जाता है। 
 
पढ़ें मंत्र- (Chant)
 
- सरस्वती गायत्री मंत्र : 'ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।'
 
- शारदायै नमस्तुभ्यं मम ह्रदये प्रवेशिनी, परीक्षायां उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।


- 'ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।'
 
- ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
 
- 'ऎं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।'
 
- 'सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।
वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।'
 
- नमस्ते शारदे देवी, काश्मी‍रपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में,
कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम्।।

ALSO READ: वसंत पंचमी पर्व पर जानिए मां सरस्वती के अवतरण की पौराणिक कथाएं

 
Saraswati Worship

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

बुध का कन्या राशि में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें पूरा राशिफल

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 सितंबर, 2026)

कब है संतान सप्तमी, कैसे करते हैं व्रत और पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख