ramcharitmanas
✕

वेलेंटाइन डे 2020 : 7 फरवरी से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक, जानिए किस दिन क्या करें...

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (14:56 IST)
Valentine week 2020
वेलेंटाइन डे स्पेशल
 
प्यार, मोहब्बत और इश्क का सुहाना महीना शुरू हो गया है। वेलेंटाइन डे से पहले जान लीजिए किस दिन कौन सा स्पेशल डे है... पेश है प्यार करने वालों के लिए प्यार का टाइम टेबल :
 
7 फरवरी - यह दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप अलग-अलग रंगों के गुलाबों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे प्यार के लिए लाल और दोस्ती के लिए पीला गुलाब। 
8 फरवरी - प्रपोज डे के दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तब इस दिन कह डालिए अपनी बात, क्योंकि यह दिन आप ही के लिए बना है।
9 फरवरी - इसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार को चॉकलेट देकर अपने संबंधों में मिठास से भर सकते हैं। 
10 फरवरी - टेडी डे, जिसमें टेडी टॉयज देने के बहाने भी आप प्यार को और गहरा कर सकते हैं। 
11 फरवरी - प्रॉमिस डे, सच्चे प्रेमी प्रॉमिस डे पर एक-दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं। 
12 फरवरी - किस डे, इस दिन सच्चे प्रेमी-प्रेमिका किस के जरिए अपना प्यार जताते हैं। 
13 फरवरी - हग डे, इस दिन अपने साथी को दें एक जादू की झप्पी और उन्हें एहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
14 फरवरी - वेलेंटाइन डे, प्यार करने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन जिसे संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार के साथ सारा दिन बिता सकते हैं, उन्हें ब्यूटीफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं। 
15 फरवरी - इस दिन जरा संभल कर रहें, क्योंकि स्लैप डे है। 
16 फरवरी - इस दिन को किक डे के रूप में मनाया जाता है, अपने प्रिय को प्यार से किक करें और लीजिए खट्टी-मीठी नोक-झोंक का मजा। 
17 फरवरी - परफ्यूम डे, इस दिन फूलों और इत्र भेंट कर प्यार की खुशबू का मजा लें।
18 फरवरी - फ्लर्टिंग डे, प्यार के साथ फ्लर्ट करने का मजा ले सकते हैं। 
19 फरवरी - कन्फेशन डे इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने प्रिय के सामने कन्फेस करें और उन गलतियों को न दोहराने का वादा करें। इससे आपके संबंध और मजबूत हो जाएंगे। 
20 फरवरी - मिसिंग डे, इस दिन को एन्जॉय करने के लिए आप अपने प्रिय से दूर रहें और एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करें और अपने प्रियतम को प्यार भरे मिसिंग यू के संदेश भेजें। 
याद कर लीजिए प्यार का यह टाइम टेबल और हो जाइए प्यार के इम्तिहान के लिए तैयार, Good Luck... 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख