sawan somwar

वैलेंटाइन डे 2023 के लिए 5 खूबसूरत शायरियां

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (12:21 IST)
प्रस्तुति : ईशु शर्मा 
 
शायरी के ज़रिए आप अपनी बात को बहुत खूबसूरती से पेश कर सकते हैं और अगर आप अपने पार्टनर को शायरी के ज़रिए इम्प्रेस करना चाहते हैं तो हम आपके लिए उभरते हुए इंदौरी युवा शायरों द्वारा लिखी गई 5 ऐसी शायरी लाए हैं जो आपके वेलेंटाइन डे को और भी खास बनाएंगी... 
 
1. ज़िंदगी को तेरे साथ जीने का इरादा है,
हर दुआ में सिर्फ तुझे ही मांगा है।
यकीं न हो तो आ देख मेरे गांव के बरगद को
हर धागा तेरे ही नाम का बांधा है।- हर्षित मालाकार 
 
2. आज फिर उनका खिड़की से दीदार हो गया,
हाल ए दिल फिर बेकरार हो गया।- स्वर्णिका भाटी
 
3. मेरे ख्वाबों में भी अब तुम कुछ इस कदर आते हो
मानो इस वीरान शहर में ग़ज़ल तुम गाते हो
और मेरा प्यार अब इस मुकाम पर है कि
अरिजीत के गाने सुनकर भी अब तुम नज़र आते हो।- मुस्कान चौकसे 
4.  आज पहली बार मिला उससे, तो दिल बोला चलो
जब देखा उसके घुंघराले बालों को लहराते हुए तो दिल बोला
इन मैगी से बालों के लिए, क्यों न आज कुछ लिखते हैं।
जब सुनी उसकी मीठी बोली, तो दिल बोला चलो
इन गुड़ सी मीठी बातों के लिए, क्यों न आज कुछ लिखते हैं।
जब मिली उसकी निगाहों से निगाहें, तो दिल बोला चलो
इन सिंगाड़े सी काली आंखों के लिए, क्यों न आज कुछ लिखते हैं।
जब जाना उसके शरारतीपन को, तो दिल बोला चलो
इस जलेबी से स्वभाव के लिए, क्यों न आज कुछ लिखते हैं।
आज पहली बार मिला उससे, तो दिल बोला चलो
क्यों न आज कुछ लिखते हैं।- आदित्य यादव
 
5. प्यार क्या है मेरी नज़रों से
जिसके दीदार को पाते ही,
भूल जाऊं दुनिया सारी, तो वो प्यार है।
हज़ारों दुखों से गुज़र कर भी,
उसकी एक मुस्कान पर वारी जाऊं, तो वो प्यार है। 
उसकी गलती होने पर उसे समझाऊं,
न माने तो आंख भी दिखाऊं, तो वो प्यार है।
और इस खुदा की रहमत को हर इंसान के साथ निभाऊं,
तो मेरा जीवन साकार है, मुझे उसकी बनाई हर कृति से प्यार है।- जतिन लालवानी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख