Hanuman Chalisa
✕

रोज डे स्पेशल : मोहब्बत के इज़हार के लिए गुलाब ही क्यों?

Updated: सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (14:20 IST)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका या प्रेमिका अपने प्रेमी को गुलाब का फूल भेंट करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन गुलाब का फूल देकर ही क्यों प्रेम का इजहार किया जाता है? गुलाब के फूल में में ऐसा क्या है? आओ जानते हैं इस फूल का महत्व।
 
गुलाब का फूल : इस रंग पर तो रोमांस का एकाधिकार है और इसे सिर्फ और सिर्फ अपने पार्टनर को ही दे सकते हैं। अगर आप बहुत दिन से किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो हिम्मत करके लाल गुलाब दे ही दीजिए, लेकिन यदि आपको लगता है कि वह मुझसे प्रेम नहीं करती है या करता है तो आपको इस तरह के कार्य से बचना चाहिए क्योंकि यह किसी की स्वतंत्रता में दखल होगी और यह टॉर्चर करने जैसा होगा। सोच समझकर ही यह कार्य करें।
 
गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है। इसका लाल रंग जीवन के उत्साह, प्रेम और प्रसन्नता का रंग है। जिस तरह सफेद रंग शांति, अहिंसा और स्वच्छता का प्रतीक है वैसे ही लाल रंग प्रेम, उत्साह और प्रसन्नता का प्रतीक है। गुलाब कई रंगों का होता है लेकिन लाल गुलाब को प्रेम के इजहार का फूल माना जाता है। इसकी सुंदरता और इसकी सुगंध के कारण भी इसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के फूल में जो कांटे होते हैं यह प्रेमियों को इसका संकेत देते हैं कि कांटों के बीच में आपको गुलाब के फूल की तरह रहना चाहिए। प्रेम और गुलाब एक दूसरे के पर्याय हैं। दोनों की कहानी एक जैसी है। इसका अर्थ यह है कि प्रेम के मार्ग पर फूल भी है और कांटे भी। कांटों से बचकर ही जीवन जीना होगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख