Daily Horoscope
✕

हग डे यानी आलिंगन दिवस पर दें जादू की झप्पी, होंगे 5 सेहतमंद फायदे

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:09 IST)
वेलेंटाइन सप्ताह के तहत 12 फरवरी को हर साल हग डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे यानी आलिंगन दिवस मनाया जाता है। वैसे तो साल के किसी भी दिन अपने प्रियजनों को गले लगाने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि हग करना या कहें कि जादू की झप्पी देना केवल भावनाओं का इजहार करना ही नहीं है बल्कि इससे कई सेहत फायदे मिल सकते हैं।
 
तो आइए, जानते हैं कि जब कोई आपको हग करता है तो कौन से फायदे मिलते हैं -
 
1 अगर आपका अपना कोई किसी परेशानी या तनाव में है, तो उन्हें हग करने से राहत महसूस होगी और हिम्मत मिलेगी।
 
2 एक प्यार भरा हग सामने वाले को खुशी देता है, जिससे उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन उत्पन्न होता है, जो इंसान को तनाव से बचाने में मदद करता है। जब व्यक्ति तनाव में नहीं होता तब मस्तिष्क की नसें मज़बूत होती हैं और याददाश्त बढ़ती है।
 
3 अगर किसी को चोट लगे व किसी का दिल टूटा हो, तो ऐसे में उन्हें गले लगाने से उन्हें दर्द को सहने की हिम्मत मिलती है। उन्हें लगता है कि वे अकेले नहीं है बल्कि आप उनके साथ है।
 
4 गले लगाने से सामने वाले का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही वह व्यक्ति सकारात्मक होने लगता है।
 
5 जब भी आप किसी को गले लगाते हैं, तो इससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर और प्रवाह सही रहता है। इससे दिल संबंधी और ब्लड प्रेशर की बीमारियों की आशंका कम होती है।
 
अत: किसी को भी हग करने या जादू की झप्पी देने के लिए सिर्फ हग डे का इंतजार कभी भी मत कीजिए, क्योंकि हग देने के लिए किसी एक दिन को ना चुनते हुए इसे आप कभी भी दे सकते हो और हो सकता है कि संबंधित व्यक्ति पर आपकी यह जादू की झप्पी असर कर जाएं और उसके परेशानी, तनाव भरे जीवन में खुशियों की लहर दौड़ जाएं, तो फिर देर किस बात की। दीजिए एक हग यानी जादू की झप्पी...। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख