sawan somwar

वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी बियर के नाम, जानिए 5 रोमांटिक टिप्स

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:06 IST)
वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानि 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। अब जाहिर-सी बात है कि टेडी बियर और लव का आपस में गहरा कनेक्शन है, तभी तो वेलेंटाइन सप्ताह का एक दिन प्यारे, कोमल टेडी के नाम किया गया है। लेकिन आखि‍र क्या है कनेक्शन टेडी और प्यार का? चलिए जानते हैं ...
 
भई अपने वेलेंटाइन को खुश करना है, तो उसकी पसंद का ख्याल तो रखना ही होगा। और जब बात हो अपनी वेलेंटाइन डे कि, तो टेडीबियर के बगैर सवाल ही नहीं उठता। आपकी गर्लफ्रेंड को भी टेडबियर जरूर पसंद होगा। अगर ऐसा है, तो समझ लीजिए कि उनका दिल जीतने के लिए एक प्यारा, क्यूट और सॉफ्ट सा टेडीबियर ही काफी है।
 
टेडीबियर और प्यार के बीच एक और भी रिश्ता है, वो है कोमलता का। यकीनन आप भी अपने साथी के प्रति प्यार की कोमल भावनाओं को अभि‍व्यक्त करने के लिए टेडीबियर से कोमल उदाहरण नहीं दे पाएंगे। हुआ न यह रिश्ता बेहद गहरा और कोमल ! बस इसलिए ही टेडीबियर, प्यार और वेलेंटाइन वीक का अहम हिस्सा है। तो आप कैसा टेडी देने वाले हैं, अपनी वेलेंटाइन को ? क्या कहा, आपने अब तक तय नहीं किया है, तो लीजिए हम दे देते हैं कुछ टिप्स - 
 
1 टेडी डे को रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप अपने वेलेंटाइन को कपट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। यह तोहफा आपके बीच की सारी दूरियां मिटा देगा और आप मनाएंगे रोमांटि‍क वेलेंटाइन वीक।
 
2 वैसे प्यार के मामले में फायदे का सौदा यही है, कि आप अपने वेलेंटाइन की पसंद का टेडी ही गिफ्ट करें। बाजार में कई सारे क्यूट कार्टून केरेक्टर भी उपलब्ध है। उनकी पसंद जानकर आप यह भी गिफ्ट कर सकते हैं।
 
3 वैसे तो टेडीबियर सभी को पसंद आता है लेकिन अगर आपके साथी को टेडीबियर इतना पसंद नहीं है, तो आप टेडी के आकर के स्नेक्स, पेस्ट्री या चॉकलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
 
4 बाजार में आई लव यू बोलने वाले टेडी भी उपलब्ध हैं, जिन्हे काफी पसंद किया जाता है। बेशक आपके साथी को भी यह खूब भाएगा और हर बार बोलते समय आपकी याद भी दिलाएगा।
 
5 आजकल टेडीबियर के आकार में कई शो पीस और अन्य उपहार भी उपलब्ध होते हैं। आप अगर चाहें तो इस तरह के अन्य तोहफे भी ले सकते हैं। इनमें अलार्म क्लॉक, मग, दीवार घड़ी, कार्ड, कैंडल आदि भी शामिल है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख