Hanuman Chalisa

Chocolate Day: ‘हार्ट शैप्‍ड’ चॉकलेट से रिश्‍तों में घोल दें इस बार मिठास

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (12:33 IST)
वेलेंटाइन डे में एक और सबसे खास दिन होता है चॉकलेट डे। 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। दरअसल पूरा वेलेंटाइन वीक ही प्‍यार से भरा होता है। किस डे, हग डे, रोज डे पूरे प्‍यार और रोमांस के साथ मनाया जाता है, लेकिन चॉकलेट डे आपके रिश्‍ते में और ज्‍यादा मिठास घोल देता है।

सब जानते हैं गर्ल्‍ज को चॉकलेट बहुत पसंद होती है, उन्‍हें तोहफे में चॉकलेट दे दो तो वे खुश हो जाती हैं। ऐसे में ज्‍यादातर लोग अपनी पार्टनर और पत्‍नियों को इस दिन चॉकलेट देते हैं।

कई लोग खासतौर से अपने प्रिय के लिए चॉकलेट ऑर्डर पर बनवाते हैं। इस दिन हार्ट शैप्‍ड चॉकलेट बहुत पसंद की जाती है। रेड और पिंक कलर के पैकेट में आजकल बहुत ही अच्‍छी तरह से चॉकलेट को सजाकर पैक करने का चलन है। मार्केट में कई तरह की चॉकलेट और उनके फ्लेवर उपलब्‍ध हैं।

वैसे तो चॉकलेट कभी भी दी जा सकती है और कभी भी खाई जा सकती है, लेकिन वेलेंटाइन वीक में इसका खास महत्‍व है। चॉकलेट डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है और इस दिन अपनी प्रेमिका को चॉकलेट देना आपके रिश्‍ते को और ज्‍यादा खास बना देता है। प्‍यार में भरोसे का प्रतीक है चॉकलेट देना।

चॉकलेट यानी प्रपोज का तरीका भी
कई लोग प्यार का इजहार करने और पार्टनर को मनाने के लिए चॉकलेट देते हैं। कई तरह की चॉकलेट स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छी है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को फूल, ड्रिंक से ज्‍यादा चॉकलेट लुभाती है। अधिकतर महिलाएं डाइट पर होने के बावजूद भी खुद को चॉकलेट से दूर नहीं रख पातीं।

डार्क चॉकलेटहै बेस्ट
अगर साथी अपने वजन या कैलोरीज के साथ कोई समझौता नहीं करता है तो उसे डार्क चॉकलेट दी जा सकती है। खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी परफेक्ट है। उसके पसंद की चॉकलेट तैयार कर अपने साथी को दे सकते हैं और इस चॉकलेट के साथ किसी लेटर में अपने दिल की बात लिखकर अपने साथी को गिफ्ट कर दें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख