Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी यानी बदलाव का चेहरा

Written By ND
Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2012 (00:25 IST)
ND
उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में कांग्रेस के सेनापति राहुल गांधी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । 1970 में जन्मे राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी की तर्ज पर ही देश की राजनीति में युवा एजेंडे को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश की अपनी जनसभाओं में राहुल युवाओं को कंप्यूटर तकनीक सीखने के लिए उत्साहित करते हुए राजीव गांधी को याद करते हैं।

राजीव और इंदिरा गांधी के साथ-साथ जवाहरलाल नेहरू की सियासी विरासत राहुल की ताकत है जिसे वह उत्तर प्रदेश के चुनावी महासमर में लोगों को याद दिला रहे हैं । साथ ही, राहुल प्रदेश में पिछले 21 सालों के गैर कांग्रेसी शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के कम हुए महत्व को मुद्दा बना रहे हैं ।

राहुल की कोशिश है कि वह उत्तर प्रदेश में बदलाव का चेहरा बनें इसलिए उन्होंने ही कांग्रेस के चुनाव अभियान के लिए नारा गढ़ा है, 'उठो, जागो और बदलो उत्तर प्रदेश।' राहुल न सिर्फ नौजवानों को बदलाव के लिए कांग्रेस का साथ देने का आह्वान कर रहे हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश का पुराना गौरव लौटाकर यहां से अन्य राज्यों में होने वाले पलायन को भी रोकने की बात कर रहे हैं इसलिए वह अपनी सभाओं में दस साल में प्रदेश की तस्वीर बदलने का वादा भी कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश के लोग राहुल गांधी के वादे और दावे पर यकीन कर सरकार बनाने का मौका देंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा