dharma sangrah
✕

पुलिस से भिड़े सपा समर्थक

Written By भाषा
Published: मंगलवार, 6 मार्च 2012 (23:09 IST)
PR
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में फिरोजाबाद सदर सीट पर भाजपा से 2015 मतों से पराजित समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के समर्थकों ने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और उन्हें हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया तथा गोलियां चलाई। इस संघर्ष में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा शामिल है।

जिला पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि पुनर्मतगणना की मांग को लेकर सपा उम्मीदवार अजीम भाई के समर्थकों ने नगला बरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और उन्हें समझा-बुझा कर हटाने पहुंची पुलिस के जवानों के साथ हाथापाई की।

रास्ता जाम किए लोगों को उग्र होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया और आंसूगैस के गोले छोड़े, जिसके बाद लोग तो वहां से तितर बितर हो गए, मगर बदले में पुलिस पर जमकर पथराव किया और फायरिंग भी की, जिसमें 22 वर्षीय शानू नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दस साल के एक बच्चे को भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं, मगर चोट की वजह अभी ज्ञात नहीं हो सकी है।

मंजिल ने बताया है कि दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है और इलाके में व्याप्त तनाव के मद्देनजर वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ,हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया