Daily Horoscope
✕

जुबान पर लगाम रखें राहुल-भाजपा

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2012 (20:05 IST)
FILE
भाजपा ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के विरुद्ध कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा प्रयुक्त भाषा पर मंगलवार को कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी।

पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर आडवाणी पर प्रहार किया है। उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह निंदनीय है। आडवाणी सम्मानित नेता हैं। हम राहुल की भाषा की कड़ी निंदा करते हैं।

खबरों के अनुसार राहुल ने उत्तरप्रदेश में सोमवार को एक चुनावी सभा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आडवाणी की रथयात्रा का उल्लेख करते हुए कहा था कि भाजपा के इस नेता को अपनी पार्टी के शासन वाले उत्तराखंड और कर्नाटक में भ्रष्टाचार नजर नहीं आता है।

प्रसाद ने राहुल द्वारा आडवाणी पर बार बार के हमलों पर नाराजगी जताते हुए हैरानी जताई कि कांग्रेस नेता के ऐसे कौन से सलाहकार हैं, जो उन्हें चुनाव प्रचार में इस तरह की वाणी इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल को किसी भी नेता की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन ऐसा करते हुए उन्हें संयत भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार