Daily Horoscope
✕

उमा भारती : सरयू में डूब मरूंगी, पर....

Written By भाषा
Published: बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (00:34 IST)
FILE
भाजपा की तेजतर्रार नेता उमा भारती ने सोमवार को कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो वह सपा अथवा बसपा से समझौता करने के बजाय सरयू में डूब मरना पसंद करेंगी।

उमा ने पार्टी प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा को राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में बहुमत मिलेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार गठन के लिए सपा या बसपा से समझौता करने के बजाय वह सरयू में डूब मरना पसंद करेंगी।

पैर में चोट के कारण व्हील चेयर पर लाई गईं उमा ने कहा कि सपा एक मतलब परस्त पार्टी है और उसके मुखिया मुलायमसिंह यादव किसी के हितैषी नहीं हो सकते।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने बसपा विधायक डीपी यादव को पार्टी में शामिल करने से इसलिए रोका गया ताकि जनता में यह संदेश जाए कि सपा ने अब अपराधियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। असलियत यह है कि यादव जैसे लाखों ‘अपराधी’ सपा में मौजूद हैं और अगर उन्हें पार्टी से निकालने की शुरुआत हुई तो फिर पार्टी में कोई नहीं बचेगा।

भाजपा नेता ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को दलितों का मसीहा कहने वाली बसपा अध्यक्ष और प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में दलितों का ही सबसे ज्यादा शोषण हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी कहते हैं कि मायावती का हाथी पैसा खाता है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर उसे नोट खिलाता कौन है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत