Daily Horoscope
✕

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2026 (09:56 IST)
विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और विधि-विधान के साथ सुबह 8:30 बजे धाम के कपाट बंद किए गए। इस ऐतिहासिक और भावुक पल के साक्षी बनने के लिए केदारपुरी में 5 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरी वादी 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री केदार' के उद्घोष से गूंज उठी।
 

फूलों से सजा केदारनाथ धाम

हाल ही में आसपास की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के कारण केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, इसके बावजूद बाबा के अंतिम दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस खास अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था।
 

तड़के तीन बजे से शुरू हुई प्रक्रिया

कपाट बंद करने की प्रक्रिया बुधवार तड़के 3 बजे मंदिर खुलने के साथ ही शुरू हो गई थी। सुबह 5:00 बजे धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने धर्माधिकारी और वेदपाठियों की उपस्थिति में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि स्वरूप प्रदान किया। स्थानीय पुष्पों, ब्रह्मकमल और भस्म से शिवलिंग को ढकने के बाद गर्भगृह के कपाट बंद किए गए।
 
इसके बाद भगवान की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली को सभा मंडप से मंदिर परिसर में लाया गया और ठीक सुबह 8:30 बजे मुख्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
 

रामपुर की ओर रवाना हुई भगवान की उत्सव डोली

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और भक्तों के जयकारों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई। डोली आज रामपुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को डोली विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी। 13 नवंबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां अगले 6 महीने तक यहीं भगवान केदारनाथ की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी।
 
गौरतलब है कि इससे पहले 7 नवंबर को भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल एवं रक्षक बाबा भैरवनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए जा चुके हैं।

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

अगला लेख