Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने अपने शासन में घोटालों से देश को बर्बाद किया- नितिन गडकरी

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (06:59 IST)
भाजपा नेता नितिन गडकरी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को घोटालों से बर्बाद कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस तब भी भ्रष्टाचार में लिप्त रही जब राज्य प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा था।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई भीषण बाढ़ का संदर्भ देते हुए कहा ‘यह अत्यंत दुखद है कि उत्तराखंड सरकार तब भी भ्रष्टाचार में डूबी रही जब भयावह प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने का समय था।’ सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए एक रैली में गडकरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को पहाड़ी इलाकों के युवाओ को रोजगार देने की चिंता नहीं है क्योंकि उनकी मुख्य चिंता तो अपने बेटे राहुल गांधी के रोजगार को लेकर है।
 
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे विभिन्न कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए गडकरी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबी उन्मूलन का मुद्दा उठाया लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा ‘वह (कांग्रेस नेता) नारे पर चुनाव जीतते रहे लेकिन दलितों, ग्रामीणों, किसानों, गरीबों और मजदूरों की हालत अब तक नहीं सुधरी। केवल चापलूसी करने वाले और कांग्रेस नेताओं के करीबी ही गरीबी से बाहर आते गए।’ (भाषा) 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख