biodatamaker

रामदेव बोले, करो वोट की चोट, मिटाओ प्रजातंत्र की खोट

Updated: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (14:53 IST)
हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने लोगों से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल एक साफ छवि वाली सरकार के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान को अनिवार्य बना देना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा 'कर वोट की चोट, मिटाओं प्रजातंत्र की खोट'।
 
रामदेव ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलें और वोट डालें। इस बात पर जोर देते हुए कि एक अकेला व्यक्ति भी बदलाव ला सकता है उन्होंने कहा कि लोगों को उन उम्मीदवारों के लिए वोट करना चाहिए जो उन्हें लगता है कि साफ छवि के हैं।
 
रामदेव ने कहा, 'साफ छवि वाले उम्मीदवारों को वोट दें और अगर आपको लगता है कि कई उम्मीदवार भ्रष्ट हैं तो कम भ्रष्ट को वोट दें।'
 
उन्होंने कहा कि वोट में बड़ी ताकत है। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बदल सकता है। लोगों को जरूर वोट देना चाहिए। मैं तो कहूंगा कि मतदान को सभी के लिए अनिवार्य बना देना चाहिए। जो लोग वोट नहीं देते उन्हें सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए।
 
यह सवाल किए जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संतोषजनक काम कर रही है या नहीं उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ पूरे कर रहे हैं। योगा गुरु ने कहा कि मैंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की थी जो कि मेरे राजनीतिक आंदोलन का लक्ष्य था। मुझे लगता है कि मोदी जी अपना राजधर्म पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख