biodatamaker

यूपी में जीका वायरस का खतरा बढ़ा, कई किलोमीटर तक फैला जाल

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (16:05 IST)
यूपी। यूपी में जीका वायरस का खतरा बढ़ता ही चला जा रहा है। यह कानपुर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे लेकिन उसने अब पूरे चकेरी के साथ ही जीटी रोड और हाईवे किनारे बसे इलाकों को भी चपेट में ले लिया है। 2 हेल्थ वर्कर भी 11 जीका संक्रमितों में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप इस बात को लेकर मचा है कि ये वर्कर सैकड़ों घरों तक पहुंचे हैं इसलिए दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री बनाई जा रही है। इनके संपर्क में आए लोगों के भी नमूने लिए जाएंगे।
 
जीका वायरस ने परदेवनपुरवा, पोखरपुर, कालीबाड़ी, लाल बंगला, शिव कटरा के साथ ही कई किलोमीटर दूर जीटी रोड पर काकोरी और श्याम नगर को भी चपेट में लिया है। यहां पर 2 रोगी पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह शिव कटरा के बाद हाईवे के किनारे बसे कोयला नगर में भी जीका पहुंच गया है। यहां पर हेल्थ वर्कर का आवास है। दोनों हेल्थ वर्करों की केस हिस्ट्री शासन के साथ ही डब्ल्यूएचओ को भी दी जाएगी ताकि उनके संपर्क में आए सभी लोगों की सैम्पलिंग की जा सके।
 
सर्विलांस टीम की मानें तो इन दोनों को जीका वायरस की संक्रमण लालबंगला क्षेत्र से ही मिला है, क्योंकि एयरफोर्स स्टेशन ओर इन्हें गए हुए 23 दिन हो गए हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीके मिश्र ने बताया कि दोनों का ब्योरा जुटा लिया गया है। सभी संक्रमितों की आवाजाही और संपर्क में रहने वालों की सूची बनाई जाएगी, फिर नमूने लिए जाएंगे।
 
डीएम विशाख जी ने मंगलवार को जीका वायरस प्रभावित शिवकटरा का निरीक्षण किया। डीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों में साफ पानी को एकत्र न होने दें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाए और लगातार दवा का छिड़काव करें।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

अगला लेख