biodatamaker
✕

यूपी के कानपुर में जीका का आतंक, 25 नए मामले सामने आए

Updated: गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (15:38 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में जीका वायरस का कहर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर में 25 नए मामले सामने आने से यहां हड़कंप मच गया। अब कानपुर में मरीजों की संख्या कुल 36 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीका वायरस के नए 25 मरीज परदेवनपुरवा, हरजिंदरनगर, पोखरपुर और शिवकटरा में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई है।
 
जीका वायरस से पीड़ित मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है। जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और छिड़काव किया जा रहा है।
 
कानपुर में बुधवार को 25 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में जांच, बचाव एवं सैंपलिंग तेज कर दी गई है। घर-घर जाकर जीका के लक्षण वालों के सर्विलांस के लिए 54 टीमें लगाई गई है। सर्विलांस टीमों ने 8979 घरों में जाकर लोगों का डेटा जुटाया। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख