Daily Horoscope
✕

UP: किशोरी से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (16:30 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की बीते 8 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने हल्दी थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद किशोरी को 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के हुगली से बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि बिहार राज्य के बक्सर जिले के डुमरांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक भोला पाठक उसे गांव से अगवा कर हुगली ले गया और उससे बलात्कार किया।
 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भोला पाठक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख