रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogis relief to youth, relaxation in age limit for police recruitment
Written By
Last Modified: मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (23:41 IST)

युवाओं को योगी की राहत, पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट

युवाओं को योगी की राहत, पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट - Yogis relief to youth, relaxation in age limit for police recruitment
Chief Minister Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए इस वर्ष की परीक्षा के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि इस साल की परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष को बढ़ाकर 25 वर्ष किया जाए। भर्ती की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही बड़ी संख्या में युवा आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की मांग को जायज मानते हुए आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के युवाओं के लिए उच्चतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है।
 
मुख्यमंत्री 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
 
उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी महीने 23 दिसंबर को प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी की है।
 
इस भर्ती में से अनारक्षित वर्ग के लिए 24102 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद आरक्षित हैं। भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है। सम्पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले, INS Imphal का नौसेना के बेड़े में शामिल होना गर्व का क्षण