dharma sangrah
✕

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईपीएस अफसरों के तबादले

Updated: शनिवार, 25 जून 2022 (12:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शनिवार सुबह 21 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के एसपी बदले गए हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ में तैनात किया गया है।
 
उत्तरप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। इनमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार की तरफ से ये तबादले शुक्रवार की देर रात किए गए हैं जिसके मुताबिक मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।
 
उत्तरप्रदेश शासन द्वारा किए गए बदलाव में अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात रहे आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अमरेंद्र प्रसाद सिंह को डीआईजी परिक्षेत्र अयोध्या बनाया गया है। करीब 2 साल के बाद फिर से अयोध्या परिक्षेत्र में डीआईजी पद के अफसर की तैनाती की गई है।  इनके अलावा और भी कई अफसरों के तबादले किए गए हैं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, 500 से ज्यादा हिरासत में

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख