dharma sangrah
✕

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 2 स्थानों पर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर किया अभियान का शुभारंभ

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2026 (01:54 IST)
- राज्यपाल ने जनभवन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी, ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया पौधारोपण
- राजधानी से लेकर प्रदेश के गांव-गांव तक रोपे गए पौधे, वन विभाग के नेतृत्व में सभी विभागों ने लगाए पौधे
- https://pmsupfd.org/plantingprogress.html पर अपडेट होती रही पल-पल की रिपोर्ट 
- उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ के लक्ष्य से 27,89,926 पौधे अधिक लगाए गए
- प्रदेश के सभी 75 जिलों और 18 मंडलों में चला वृहद पौधारोपण अभियान
- प्रदेश के अन्य जनपदों में सरकार के मंत्रियों ने रोपे पौधे
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रविवार को नया इतिहास रच दिया। 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में शाम छह बजकर 12 मिनट तक एक दिन (12 जुलाई, रविवार) में 35,27,89,926 पौधारोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 35 करोड़ से 27.89 लाख से अधिक है। 
 

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से किया शुभारंभ, 2 स्थानों पर लगाए पौधे 

माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए कोमलहृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। दुनियाभर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के प्रयास को कम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर अभियान को शीर्ष प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत मुख्यमंत्री की मंशा को ध्यान में रखते हुए रविवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' चलाया गया।
ALSO READ: CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) के पौधे रोपे। वहीं आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे मौलिश्री का पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना गोरखपुर के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
 

राज्यपाल ने जनभवन, केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी व ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में लगाया पौधा

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के तहत जनभवन में सफेद चंदन का पौधा रोपित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी तथा ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधारोपण किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुरादाबाद, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने बागपत में पौधारोपण किया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग-अलग जिलों में पौधे रोपित किये। 

प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर मिला रियल टाइम अपडेट 

रविवार को हुए 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत वन, रक्षा, रेलवे, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि, अन्य राजकीय भूमि, कृषकों की निजी भूमि, नागरिकों द्वारा निजी परिसर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया है। सबसे अहम बात अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए वन विभाग की तरफ से एंड्रायड आधारित प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर पर रीयल टाइम अपडेट मिला।
ALSO READ: योगी सरकार का हरित महाअभियान, शिक्षा विभाग के संस्थानों में रोपे 43 लाख पौधे
मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था कि पिछली सरकारों की तरह पौधारोपण अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित ना रहे, बल्कि इसे लेकर पूरी पारदर्शिता और पौधों की प्रभावी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यही कारण रहा कि इस साल भी पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है। https://pmsupfd.org/plantingprogress.html पर पल-पल की रिपोर्ट अपडेट होती रही। 
 

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 (टाइमलाइन) 

सुबह 8 बजे- 1,01,99,947
9 बजे- 4,57,13,395
10 बजे- 8,75,92,099
11 बजे- 13,05,37,796 
12 बजे- 16,59,88,118 
दोपहर 1 बजे-  19,73,60,273
2 बजे- 21,63,97,977
3 बजे- 25,29,98,772 
शाम 4 बजे- 29,61,57,431
5 बजे- 32,10,14,959
6 बजकर 12 मिनट (फाइनल रिपोर्ट)- 35,27,89,926
ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी बोले- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा, एक वृक्ष करता है हजारों लीटर जल का अवशोषण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भी लगाए गए थे 5 करोड़ से अधिक पौधे 

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए थे। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5,01,46,441 पौधे लगाए गए थे, जबकि 12 जुलाई को 35,27,89,926 पौधारोपण हुए। इन दोनों दिन में कुल 40,29,36,367 पौधे उत्तर प्रदेश में लगाए गए।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख