Daily Horoscope
✕

CM योगी के फ्लीट के आगे चल रही एंटी डेमो गाड़ी का एक्सीडेंट, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, 5 पुलिसकर्मी और 6 सिविलियन घायल

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (22:44 IST)
Uttar Pradesh News : यूपी के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की फ्लीट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयरपोर्ट से लौटते समय कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। लखनऊ के अर्जुनगंज में यह हादसा हुआ। हादसे में पुलिसकर्मी सहित आम नागरिक भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी होते ही घायलों के हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल डीजीपी सहित कई अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : 29 फरवरी को BJP कर सकती है 100 उम्मीदवारों का ऐलान
हादसे को लेकर लखनऊ के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की गाड़ियां चलती है। जिसमें इंटरसेप्टर और एंटी डेमो की गाड़ियां चलती हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया था। 
 
इंटरसेप्टर की गाड़ी उसे पार कर गई और पीछे की गाड़ियों को भी सूचित किया गया लेकिन उसके पीछे एक एंटी-डेमो गाड़ी थी। जो कुत्ते को बचाने में असंतुलित हो गई। इसके चलते वह अन्य गाड़ी से टकरा गई। घटना में 5 पुलिसकर्मी और 6 सिविलियन घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख