Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM योगी आदित्यनाथ बोले- कितनी जल्दी पलटी मारते हैं ये लोग...

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (17:54 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी समय ये लोग राम को काल्पनिक बताते थे, अब कहते हैं कि राम तो सबके हैं। 
 
मुख्‍यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 से 2014 तक जब केंद्र में उनकी (कांग्रेस की) सत्ता थी तब ये कहते थे कि राम तो काल्पनिक हैं। अब जब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया है तो ये कहते हैं कि राम तो सबके हैं। उन्होंने कहा कि कितनी जल्दी पलटी मारते हैं ये लोग। अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार होती तो क्या राम मंदिर बन पाता? 
 
99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण : मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि विकास की ये परियोजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा को दर्शाती हैं। सीएम ने सुल्तानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्‍घाटन और शिलान्यास किया। 
 
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि दंगाई और माफिया राज्य में सत्ता के साथ मिलकर अराजकता फैलाते थे और त्योहारों में भी खलल डालते हैं। योगी ने कहा कि सत्ता मौन बनी रहती थी। उनके सामने इन्होंने प्रदेश को बंधक बना दिया था।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख