Bhai Dooj
✕

UttarPradeshBypolls विधानसभा उपचुनावों में BJP की जीत का श्रेय योगी ने दिया मोदी को

9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा गठबंधन विजयी हुआ

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (20:18 IST)
UP Assembly By election : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को दिया और कहा कि नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि विपक्षी गठबंधन की 'लूट और झूठ' की राजनीति खत्म हो रही है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं।ALSO READ: By election results 2024: यूपी उपचुनाव में भाजपा को भारी बढ़त, बंगाल में TMC का जलवा
 
9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा गठबंधन विजयी : आदित्यनाथ ने यहां पार्टी मुख्यालय लखनऊ में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम उत्तरप्रदेश की बात करें तो 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा गठबंधन विजयी हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को जाता है। उनका अनुकरणीय नेतृत्व सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में डबल इंजन सरकार को आगे बढ़ा रहा है, साथ ही हमें कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित कर रहा है।ALSO READ: बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की जीत
 
मोदी के नेतृत्व में लोगों का अटूट विश्वास : आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। जनता का दृढ़ विश्वास है कि उनकी नीतियां और निर्णय राष्ट्र और समाज के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हैं और इस चुनाव के माध्यम से इस विश्वास की पुष्टि हुई है। उन्होंने सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विजयी उम्मीदवारों को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत इस सफलता को हासिल करने में सहायक रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख