sundarkand
✕

वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद क्या बोले योगी आदित्यनाथ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस कदम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला और मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार बताया

Updated: शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (15:06 IST)
WaQf Amendment Bill: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का पारित होना वक्फ संपत्तियों से संबंधित मुद्दों को हल करने के साथ ही अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के पारित होने पर सभी को बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया।ALSO READ: संसद में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक क्षण
 
इस पोस्ट में योगी ने कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ ही वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता को सुदृढ़ करते इस लोक-कल्याणकारी प्रयास हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का कोटिश: आभार।ALSO READ: मायावती बोलीं, जल्दबाजी में पास हुआ वक्फ बिल, बसपा मुस्लिमों के साथ
 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सराहना की : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस कदम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला और मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार बताया। मौर्य ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास होने पर देश के उन गरीब मुस्लिम परिवारों को बधाई, जिन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।ALSO READ: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल
 
उन्होंने कहा कि जैसे अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर देश को 'राष्ट्रीय कैंसर' से मुक्त किया, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनवाया, तीन तलाक की प्रथा समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया, वैसे ही वक्फ संशोधन विधेयक से भ्रष्टाचार खत्म होगा और जरूरतमंदों को उनका हक मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है। जो आज इसका विरोध कर रहे हैं, वे आने वाले समय में इसके दूरगामी लाभ देखकर स्वयं माफी मांगेंगे।
 
बुधवार को लोकसभा में पास होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को राज्यसभा ने गुरुवार को लंबी चर्चा के बाद 95 के मुकाबले 128 मतों से मंजूरी दे दी। उच्च सदन में इन दोनों विधेयकों को देर रात दो बजकर 37 मिनट पर पारित किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख