dharma sangrah
✕

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 18 मार्च 2025 (12:39 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आईपीएल सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

उन्होने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेलभावना के साथ खेलें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख