sundarkand

पढ़ाई के लिए पहुंची छात्रा, सीएम आदित्यनाथ ने दिल छू लिया, 'महाराज जी जैसा कोई नहीं' बोली पंखुड़ी

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (20:02 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की 7वीं कक्षा की छात्रा पंखुड़ी के लिए नया शैक्षिक सत्र एक नई उम्मीद और भावुक क्षणों से भरा साबित हुआ। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण जब स्कूल की फीस भरना संभव नहीं हो पाया तो पंखुड़ी सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाने जनता दर्शन पहुंच गई।
 
पिता दिव्यांग हैं और मां मीनाक्षी एक दुकान पर काम करती हैं : कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलपुर की रहने वाली पंखुड़ी ने मुख्यमंत्री से भावुक अंदाज में कहा कि महाराजजी, मैं पढ़ना चाहती हूं, कृपया फीस माफ करवा दीजिए या उसका इंतजाम करा दीजिए। मासूम की यह अपील सुनकर मुख्यमंत्री ठिठक गए और सहानुभूतिपूर्वक पूरी बात सुनी। बच्ची ने बताया कि उसके पिता दिव्यांग हैं और मां मीनाक्षी एक दुकान पर काम करती हैं और भाई भी पढ़ाई कर रहा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल की फीस देना अब परिवार के लिए असंभव हो चला है।ALSO READ: यूपी में योगी सरकार कराएगी 1 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह
 
मुख्यमंत्री की सादगी और सहृदयता ने पंखुड़ी को गहरे छू लिया : यह जानकर मुख्यमंत्री ने न केवल तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंखुड़ी की पढ़ाई किसी भी हाल में न रुके, बल्कि यह भी आश्वासन दिया कि अगर स्कूल फीस माफ नहीं करता तो राज्य सरकार उसकी व्यवस्था कराएगी। मुख्यमंत्री की सादगी और सहृदयता ने पंखुड़ी को गहरे छू लिया। उसने मुख्यमंत्री से एक और छोटी-सी इच्छा जताई उनके साथ एक फोटो खिंचवाने की। योगी आदित्यनाथ ने यह ख्वाहिश भी पूरी कर दी।
 
मुख्यमंत्री से मिली यह मदद और अपनापन पंखुड़ी के लिए किसी सपने से कम नहीं। उसकी आंखों में अब पढ़ाई को लेकर आत्मविश्वास और भविष्य को लेकर नई चमक है। जाते-जाते उसने मुस्कुराकर कहा, 'महाराजजी जैसा कोई नहीं।'
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख