suvichar
✕

महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि बोले, मुगल जिस देश से आए थे उनकी कब्र को वहीं पटक देना चाहिए

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि का दावा, इस्लाम में मजार और कब्र बनाने का कोई प्रावधान नहीं

Updated: मंगलवार, 25 मार्च 2025 (08:54 IST)
Yatindranand Giri on mughal grave : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरि ने इस्लाम में मजार और कब्र बनाने का कोई प्रावधान नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि लुटेरे मुगल जिस देश से आए थे, उनकी कब्र को वहीं पटक देना चाहिए। ALSO READ: Rana Sanga Controversy: औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा पर छिड़ा युद्ध, SP सांसद ने बताया गद्दार
 
गिरि ने संभल के कोट पूर्वी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता कपिल सिंघल के आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इस्लाम को थोड़ा-बहुत हमने भी पढ़ा और जाना है। इस्लाम में कोई भी मजार बनाने, कोई भी कब्र बनाने का प्रावधान ही नहीं है। पक्की मजार बनाना और उस पर छत डालने का भी कोई प्रावधान नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इस्लाम कहता है कि दफन करने के बाद उस पर मिट्टी डालकर बात खत्म करनी चाहिए। स्थाई कब्र बनी रहे, ऐसा इस्लाम में नहीं है। इस्लाम को मानने वाले लोग अगर इस तरह का काम करते हैं तो वह कहीं ना कहीं इस्लाम का ही खंडन करते हैं।
 
गिरि ने मुगलों का जिक्र करते हुए कहा कि मुगल मात्र लुटेरे थे। भारत को लूटने आए थे। ऐसे लुटेरों का गुणगान करना या उनकी कब्र या मजार बनाना क्या उचित है। जिस देश से वे आए थे उन देश में उनकी कब्रों को पटक देना चाहिए।
 
गिरि ने कहा कि मुगल इस देश के नहीं थे। वे लुटेरे और भुक्कड़ थे। खाने को रोटी उनके पास नही थी। वह जिन देशों से आए अगर आज वे देश समृद्ध होते तो वहां की संस्कृति दिखाई देती। आज भी वहां कुछ नहीं दिखाई देता।
edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy : yatindranand giri facebook account 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख