sundarkand

डिप्टी सीएम पाठक बोले, कानपुर देहात को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने का सरकार का है लक्ष्य

Updated: शनिवार, 3 जून 2023 (11:26 IST)
Kanpur Dehat News: उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) कानपुर देहात में 2 दिवसीय दौरे पर हैं। जिसके चलते शनिवार को दूसरे दिन वे रनिया स्थित कानपुर एडबिल मयूर ग्रुप (Edbil Mayur Group) में पहुंचे। यहां पर उन्होंने उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात कर कानपुर देहात में उद्योग को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
 
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कानपुर देहात को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने का सरकार का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हम सभी को मिलकर पूरा करना है।
 
जिले को बनाना है सर्वश्रेष्ठ : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि कानपुर देहात में उद्योग को और कैसे मजबूत कर सकते हैं, इसको लेकर भी चर्चा हुई है। और भी क्या-क्या समस्याएं हैं, उनकी भी जानकारी एकत्र की गई है जिन्हें जल्द ही जल्द दूर कराया जाएगा। कानपुर व कानपुर देहात की पहचान उद्योग से होती थी। उसे और मजबूत करने पर सरकार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य कानपुर देहात को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने का है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है।
 
एक हफ्ते में नजर आएगा परिवर्तन : पाठक ने बताया कि जिला प्रशासन व विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। समीक्षा बैठक में कुछ विभागों में कमियां पाई गई थी। इन्हें 1 हफ्ते के अंदर दूर करने के निर्देश दिए हैं। भरोसा रखिए कि आप देखिएगा कि 1 हफ्ते के अंदर बदलाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। जो भी कमी स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा के दौरान पाई हैं, उन्हें दूर करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आप देखिएगा स्वास्थ्य सेवाओं में आपको परिवर्तन नजर आएगा।
 
टिफिन के साथ होगी चर्चा : पाठक ने बताया कि जल्द ही पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने घरों से टिफिन में खाना लाएंगे और जिले के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पदाधिकारी व विधायक अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी संवाद स्थापित करेंगे और पार्टी के इस महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाएंगे।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

रामलला से धोखा! चेन्नई की महिला ने 4 करोड़ का दिया था चेक, खाते में सिर्फ 3 रुपए

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

अगला लेख