Hanuman Chalisa
✕

सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति से क्यों खुश हैं सपा विधायक पूजा पाल?

पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर चर्चा के दौरान योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर सराहना की

Updated: गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (08:57 IST)
SP MLA praises CM Yogi : उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर सराहना की। उन्होंने सदन को बताया कि कैसे योगी सरकार ने उन्हें और कई महिलाओं को न्याय दिलाय है और अतीक अहमद जैसे अपराधियों को मिट्टी में मिलाया है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने अपना पति खोया है। सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया।
 
चायल से सपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। मैं उनके इस जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।
<

VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: During the 24-hour 'Vision 2047' debate in the state Assembly, Samajwadi Party MLA Pooja Pal praised CM Yogi Adityanath for 'zero tolerance against crime' policy.

"I want to thank the honourable CM for providing justice to me. I want to thank the… pic.twitter.com/dxh3VOd2VL

— Press Trust of India (@PTI_News) August 14, 2025 >
पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते देख सभी हैरान रह गए। उनके भाषण से भाजपा विधायक बेहद खुश नजर आ रहे थे तो सपा विधायकों के चेहरे बुझ से गए।
 
गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही कर दी गई थी। साल 2004 में राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हराया था। इसी के कारण राजू पाल की हत्या कर दी गई थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

अगला लेख