sundarkand
✕

श्रद्धालुओं के लिए कब खुलेगा अयोध्या का राम मंदिर? ट्रस्ट ने बताई तारीख

Updated: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (15:20 IST)
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और कार्य प्रगति संतोषजनक है। 14 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और उसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
 
ट्रस्ट ने दीपावली के एक दिन बाद मंगलवार को मीडिया को उस जगह जाने की इजाजत दी जहां से मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया जा सकता है। भ्रमण के दौरान संवाददाताओं को उस स्थान पर भी ले जाया गया जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले शनिवार को मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया था।
 
ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया, 'मुख्य मंदिर का 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर परिसर में 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हम निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता से संतुष्ट हैं।'
 
राय ने बताया कि मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मंदिर का प्रथम तल दिसम्बर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और उसे श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया जाएगा।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख