ramcharitmanas
✕

शुरू हुआ whatsapp, करीब 2 घंटे डाउन रहा सर्वर, मैसेज भेजने के लिए परेशान होते रहे यूजर्स

Updated: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (14:31 IST)
नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में मंगलवार को करीब 12.30 बजे व्हाट्‍सऐप (whatsapp) का सर्वर डाउन हो गया। इस दौरान लोग मैसेज भेजने के लिए परेशान होते रहे। करीब 2 बजकर 15 मिनट पर फिर से व्हाट्‍स चालू हो गया। करीब 2 घंटे व्हाट्‍सऐप का सर्वर डाउन रहा। 
 
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12.30 बजे से लोगों को मैसेज भेजने में दिक्कत आना शुरू हो गई थी। यूजर्स मैसेज तो भेज रहे थे, लेकिन जिसे मैसेज भेजा जा रहा था वहां मैसेज डिलीवर नहीं हो रहा था। 
 
उल्लेखनीय है कि दिवाली त्योहार के मद्देनजर लोग एक-दूसरे को सोमवार रात से ही लगातार मैसेज भेज रहे हैं। इस सोशल मीडिया कंपनी का सर्वर डाउन होने के चलते लोग करीब 2 घंटे तक मैसेज का आदान-प्रदान नहीं कर पाएगा। 
 
कंपनी का आया था बयान : व्हाट्सऐप की ओर से आधिकारिक बयान आया था। इसमें कहा गया कि कंपनी को लोगों की दिक्कत का अहसास है। जल्द से जल्द दिक्कत को दुरुस्त करेंगे। 

ट्‍विटर पर हुआ ट्रेंड : ट्विटर पर 'हैशटैग व्हाट्सऐप डाउन' ट्रेंड कर रहा था और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। दरअसल, भारत के कई हिस्सों में व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित हो गईं और हजारों उपयोगकर्ता संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे।
 
डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अगला लेख