sundarkand
✕

यूपी में सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2026 (00:38 IST)
- मुख्यमंत्री का निर्देश- मौसम को देखते हुए किसानों के लिए हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं
- योगी सरकार को मिला किसानों का साथ, 2.24 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
- 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 2585 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद
- मुख्‍यमंत्री योगी ने दिया है डीबीटी के माध्यम से 48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश
Uttar Pradesh News : रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के प्रयास को किसानों का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही 2.24 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है। किसानों को गेहूं बिक्री में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। 
 

6500 क्रय केंद्रों से होगी खरीद, अब तक 3574 स्थापित 

प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों द्वारा 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। योगी सरकार के निर्देश पर तेजी से कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं। गेहूं खरीद सोमवार से प्रारंभ होगी, लेकिन इसके पहले ही प्रदेश में 3574 क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए उनके लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। 
ALSO READ: यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

उतराई, छनाई व सफाई के लिए किसानों को अलग से दिए जाएंगे 20 रुपए प्रति क्विंटल

किसानों ने इस साल काफ़ी अच्छी फसल तैयार की है। इसके लिए कृषि विभाग ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराए थे। सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं। बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है। 
 

किसान यहां करा सकते हैं पंजीकरण 

जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। गेहूं बिक्री के लिए इस पोर्टल/मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य है। गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी दे सकते हैं। इसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी।
ALSO READ: योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट, जेवर की गलियों में गूंजा CM आदित्यनाथ पर लिखा गीत

खास बातें 

गेहूं खरीद- 30 मार्च से 15 जून तक 
न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2585 रुपए प्रति क्विंटल 
पंजीकृत किसान- 2,24,676
तय क्रय केंद्रों की संख्या- 6500
अब तक स्थापित क्रय केंद्र- 3574
उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जाएंगे- 20 रुपए अतिरिक्त 
(नोटः यह आंकड़े 28 मार्च दोपहर दो बजे तक के हैं)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख