Hanuman Chalisa
✕

विशेष विमान में आगरा लाया गया शहीद विंग कमांडर का पार्थिव शरीर

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (12:28 IST)
आगरा। हेलीकॉप्टर क्रेश होने पर आगरा के रहने वाले विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह वायुसेना के विशेष विमान से आगरा पहुंचा। खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे विमान में उनके बच्चे और पत्नी भी थे।

ALSO READ: आगरा : शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी, शहीद की पत्नी को देंगे सरकारी नौकरी
एयरपोर्ट पर शहीद पृथ्वी सिंह को केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। एयरफोर्स स्टेशन पर शहीद के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में रखा गया।
 
वहीं दयालबाग के सरन नगर स्थित घर में सुबह 4 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया, घर के बाहर इस समय जनसैलाब उमड़ा हुआ है। दयालबाग के चप्पे-चप्पे पर देश भक्ति के नारे गूंज रहे हैं। विंग कमांडर को अंतिम विदाई देने के लिए भगवान टाकीज से दयालबाग तक लोग सड़कों के दोनों तरफ कतार बनाएं हुए हैं।
 
वैसे शहीद विंग कमांडर का शव शुक्रवार को आगरा आना था, लेकिन डीएनए रिपोर्ट में देरी के चलते शव नहीं आ पाया था। कुछ देर बाद आगरा की सड़कों से शहीद की अंतिम यात्रा निकलेगी और उनको आगरा वासी अंतिम प्रणाम करते हुए पंचतत्व में विलीन होने के लिए विदाई देंगे।
 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख