Daily Horoscope
✕

हम प्रभावी तरीके से Corona से लड़ रहे हैं-योगी

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (19:29 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ने में हमारी रणनीति सफल रही है। क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर जो अनुमान जताए जा रहे थे, उसकी तुलना में हम काफी अच्छी स्थिति में हैं। 
 
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि 5 मई से राज्य में 1 लाख कोरोना केस रोज आने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 8 मई को राज्य में 26 हजार मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा अर्थ है कि कोरोना से लड़ने की हमारी रणनीति कारगर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से राज्य में कोरोना मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही हमने गांवों में स्पेशल स्क्रीनिंग और गांवों में भी टेस्टिंग शुरू की है। योगी ने कहा कि देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद यूपी कोरोना से प्रभावी रूप से लड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने बरेली में एकीकृत COVID नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह से इस क्षेत्र में 2800 सक्रिय मामले कम हुए हैं। 
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख