sundarkand
✕

UP: बदायूं में विश्व हिन्दू सेवा दल की जिला इकाई अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2022 (15:08 IST)
बदायूं (उत्तरप्रदेश)। बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में विश्व हिन्दू सेवा दल की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के कोटेदार से उनकी रंजिश थी।
 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गिधौल गांव निवासी कश्यप (30) ने अनियमितताओं को लेकर गांव के कोटेदार की हाल में मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी और इसी बात को लेकर कोटेदार से उनकी रंजिश थी। सूत्रों ने बताया कि कश्यप की शुक्रवार रात कथित रूप से हत्या कर दी गई।
 
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि कश्यप के शव के पास उनका चौपहिया वाहन एवं एक तमंचा भी मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गांव के कोटेदार धीरेन्द्र पर हत्या का शक जाहिर किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदीप कश्यप भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के करीबी थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख