dharma sangrah
✕

UP: मेरठ में 5 युवकों ने की छात्रा से बलात्कार की कोशिश, घटना का वीडियो किया अपलोड

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (15:48 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र में 5 युवकों ने एक छात्रा के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के बाद उसका बलात्कार करने की कोशिश की और बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय छात्रा पंकज नाम के आरोपी से पहले से परिचित है।

ALSO READ: Video : मेट्रो ट्रेन के नीचे आई लड़की के फटे कपड़े, CISF जवान ने अपनी वर्दी पहनाकर बचाया सम्मान
 
सिंह ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर बताया कि छात्रा घटना के दिन यानी 18 अगस्त को पंकज से मिलने खेत गई थी तथा 2-4 और युवक वहां आ गए जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौन संपर्क बनाने के साथ ही उससे बलात्कार की कोशिश की।

ALSO READ: दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, 1 सितंबर से शुरू होंगी 9 से 12वीं तक की कक्षाएं
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को धमकी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को जानकारी दी तो वे उसके पिता को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता की जान को खतरा होने के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन पिछले दिनों आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद छात्रा के परिजन को घटना की जानकारी हुई। सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख