biodatamaker

टीकाकरण में UP आगे, एक दिन में सबसे ज्यादा Vaccine डोज

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (13:05 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस वैकसीनेशन (Coronavirus Vaccination) के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले भी अव्वल है। एक दिन में यूपी में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गईं, जबकि जबकि सर्वाधिक टीकों के मामले में महाराष्ट्र आगे हैं। 
 
भारत सरकार की वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 लाख 69 हजार 831 टीके लगाए गए, जबकि महाराष्ट्र में इस अवधि में 2 लाख 37 हजार 52 टीके लगाए गए। हालांकि कुल टीकों के मामले में महाराष्ट्र आगे चल रहा है। वहीं यूपी दूसरे स्थान पर हैं।
 
24 घंटे में टीकाकरण के मामले 2 लाख 10 हजार 84 टीकों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है, जबकि बिहार चौथे एवं गुजरात पांचवें स्थान पर है। इनके राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक आदि ऐसे राज्य हैं, जहां टीके के 1 लाख से ज्यादा डोज लगे हैं। 
 
महाराष्ट्र में 1 करोड़ 66 लाख 7 हजार 417 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 44 लाख 6 हजार 325 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 742 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
 
वहीं, उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 31 लाख 80 हजार 187 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 33 लाख 63 हजार 47 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। राज्य में कुल 1 करोड़ 65 लाख 43 हजार 234 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख