biodatamaker
✕

रिहर्सल के दौरान खुली UP पुलिस की पोल, आंसू गैस के गोले नहीं दाग पाए जवान

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (12:14 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। बलिया में दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान पुलिस का एक जवान आंसू गैस के गोले दागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आंसू गैस दागा नहीं जा सका और गन फुस्सी निकली। इस रिहर्सल में एसपी भी मौजूद थे।
 
इस मामले पर एसपी ने कहा कि इसलिए तो ट्रेनिंग करवाई जा रही है ताकि जो भूल गए हैं, वे दोबारा सीख लें। इससे पहले भी संभल के एनकाउंटर का मामला सामने आया था, जब पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए एक जंगल में पहुंची थी और जब बदमाशों पर गोली चलाने की बारी आई तो पुलिस वालों की बंदूक ने धोखा दे दिया था।
 
जब बंदूक नहीं चली तो दरोगा ने मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकालना शुरू कर दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

अगला लेख