Hanuman Chalisa
✕

उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा बढ़ा

Updated: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (12:47 IST)
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के अनेक इलाकों में इस मौसम में हुई भारी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा बढ़ा है। प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में इस साल भारी बारिश हुई है।


उन्‍होंने बताया कि इसके कारण खरीफ की बुवाई खासी उत्‍साहजनक रही है। इस बार बुवाई क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले करीब 2.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्‍होंने बताया कि हालांकि धान की बुवाई का रकबा पिछले साल जितना यानी 59.78 लाख हेक्‍टेयर ही है,  मगर मक्‍का, ज्‍वार, बाजारा तथा ऐसे ही अन्‍य मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 2.85 प्रतिशत बढ़ा है।

कृषिमंत्री शाही ने कहा कि उड़द, मूंग तथा अरहर दालों की बुवाई में 12.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन भारी बारिश के बीच उनके टिक पाने की संभावनाएं कमजोर हो गई हैं। यह चिंता की बात है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख