ramcharitmanas
✕

UP : खेत जोतने को लेकर महिला की लाठी-डंडों से पिटाई, ट्रैक्टर से रौंदकर मार डाला

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (19:08 IST)
कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला को पहले लाठी-डंडों से जमकर पीटा और फिर महिला को ट्रैक्टर से रौंद दिया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  सभी हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
 
पहले पीटा फिर चढ़ा दिया ट्रैक्टर : शिवली थाना के सिंहपुर निवासी किसान तिवारीलाल की पत्नी सरोजनी (45) करीब ढाई वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। वह पास के ही गांव करोम गांव में हरीओम के साथ रहने लगी थी। इसके चलते पति-पत्नी के बीच लंबे समय से बातचीत भी नहीं हुई थी लेकिन गुरुवार को अचानक सरोजनी सिंहपुर हरिओम के साथ पहुंच गई और खेतों के बाहर हरिओम को खड़ा करके खेत की तरफ चली गई।

थोड़ी ही देर के बाद ट्रैक्टर बुलाकर खेत को जुतवा कर अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही तिवारीलाल घर के अन्य सदस्यों के साथ खेतों पर पहुंचा और सरोजिनी को खेत जोतने से मना करने लगा। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि तिवारीलाल ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जमकर सरोजिनी की पिटाई कर दी।

तिवारीलाल ने ट्रैक्टर से रौंदकर दिया जिसके चलते सरोजिनी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को इकट्ठा होता देख तिवारीलाल व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी तिवारीलाल के साथ-साथ अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
 
क्या बोले अधिकारी? : एसपी कानपुर देहात ने बताया कि सरोजिनी नाम की महिला अपने पति के साथ नहीं रहती थी, लेकिन उसके नाम गांव में कुछ खेती थी। इसे लेकर वह आज खेत की बुवाई कराने के लिए आई थी। इसके चलते विवाद हुआ है और महिला की हत्या कर दी गई। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 4 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख