dharma sangrah
✕

3 लड़कियों से बलात्कार के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (18:53 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 3 लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने रविवार को बताया कि लखीमपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में 3 लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले शुक्रवार को अपने एक दूर के रिश्तेदार मोहन के कहने पर दिहाड़ी मजदूर के रुप में एक खेत में काम करने गई थीं।
 
शिकायत में लड़कियों ने कहा कि शाम को काम करने के बाद मोहन तथा उसके चार साथियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मोहन को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है वहीं, उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है। लड़कियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़कियों द्वारा शुक्रवार और शनिवार को दिए गए बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें खेत में काम करने के एवज में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया जबकि शनिवार को थाने जाकर उन्होंने अपने साथ बलात्कार किए जाने का इल्जाम लगाया। ढुल ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। (भाषा)

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख