Daily Horoscope
✕

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 (22:28 IST)
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विज्ञापित 382 पदों में से 377 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है, जबकि दिव्यांग क्षेणी के अंतर्गत उपश्रेणी एचएच के पात्र अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने के कारण 5 पद रिक्त रह गए हैं। आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा के स्कोर व अभिलेख परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
 
सामान्य वर्ग में 150, अनुसूचित जाति में 79, अनुसूचित जनजाति में 8, अन्य पिछड़ा वर्ग में 102 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में 38 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं सामान्य वर्ग के 3, अनुसूचित जाति का 1 और ओबीसी का 1 पद रिक्त रह गया।
 
उत्कृष्ट खिलाड़ियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी नहीं
क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में 4, दिव्यांग (एचएच) श्रेणी में 3, अन्य दिव्यांग श्रेणियों में 7 व महिला श्रेणी में 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पद पर कोई चयन नहीं हुआ। आयोग ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में निर्धारित सात पदों के सापेक्ष केवल चार पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध हुए। इसी प्रकार भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण संबंधित पद मेरिट के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों से भरे गए।
 
दिव्यांग (एचएच) श्रेणी में विज्ञापित आठ पदों के मुकाबले केवल तीन पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध होने के कारण पांच पद रिक्त रखे गए हैं। आयोग ने यह कार्रवाई शासनादेशों के अनुरूप की है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन सूची देख सकते हैं।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

UP Election 2027 : 'सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में', यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर साधा निशाना

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख