shradh paksha
✕

'UP 112' स्वतंत्रता दिवस पर 75 जागरूक नागरिकों का करेगा सम्मान

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (09:29 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में स्वतंत्र दिवस के मौके पर यूपी 112 प्रदेश के 75 नागरिकों का सम्मान करने जा रहा है। ये वे सम्मानित नागरिक हैं जिन्होंने दूसरों की जान-माल की हिफाजत के लिए समय रहते 'यूपी-112' की सहायता ली है। दूसरों की मदद के लिए 112 को कॉल करने वाले 'थर्ड पार्टी कॉलर' को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एडीजी-112 अशोक कुमार सिंह की तरफ से प्रशस्ति पत्र और पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक मॉडल प्रदान किया जाएगा। थर्ड पार्टी कॉलर को उनके गृह जिले में ही पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ALSO READ: महात्मा गांधी को सर्वोच्च सम्मान, अमेरिकी संसद में फिर पेश हुआ प्रस्ताव
कुछ इस प्रकार के लोग किए जाएंगे सम्मानित-
 
1. गोरखपुर के गीता वाटिका निवासी आदित्य ने 2.8.2021 को ऑटो व कार की टक्कर होने की सूचना 112 को दी। सूचना पर पीआरवी 0321 ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर घायल पड़े 5 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
 
2. लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हरकंशगढ़ी निवासी जीतेन्द्र कुमार मिश्र ने 8.6.2021 की रात 10 बजे 'यूपी-112' को सूचना दी कि 10-12 संदिग्ध कॉलोनी में घूम रहे हैं। सूचना पर 112 की पीआरवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरौती हेतु अपहरण की गई बंधक महिला को मुक्त कराया।
 
3. महोबा कोतवाली अंतर्गत कॉलर धर्मपाल ने दिनांक 31.7.2021 को यूपी 112 पर नवजात मिलने की सूचना दी गई। इस सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी 1256 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।
 
गौरतलब है कि प्रदेशभर से जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल करके या सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से 'यूपी-112' पर सूचना देकर सड़क दुर्घटना में घायल व आत्महत्या का प्रयास करने वाले, भटके व गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की मदद की जा रही है। थर्ड पार्टी कॉलर द्वारा तत्काल सूचना दिए जाने पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद करती है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख