suvichar
✕

खराब मौसम के चलते कानपुर से नहीं उड़ा PM का विमान, सड़क मार्ग से गए लखनऊ

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (18:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी सौगात देने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया और जनसभा को संबोधित करने के बाद नई दिल्ली वापस रवाना होने के लिए निकले लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनको नई दिल्ली वापसी के लिए सड़क मार्ग से लखनऊ जाना पड़ा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ पहुंचे।

यहां से विशेष विमान से प्रधानमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो सके। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। आईआईटी कानपुर वायुसेना के विमान से पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वे चकेरी से सड़क मार्ग से आईआईटी कानपुर पहुंचे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से ही कानपुर के गोविंद नगर निराला नगर ग्राउंड पहुंचे।

यहां पर उन्होंने कानपुर को सौगात देने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। फिर तय कार्यक्रम के अनुसार चकेरी से वायुसेना के विमान से वापस दिल्ली के लिए निकलना था, लेकिन कानपुर का खराब मौसम एक बार फिर बड़ी वजह बन गई और सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क मार्ग से लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया।

इसके बाद लगभग 3.50 बजे के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए कानपुर से जाजमऊ होकर कानपुर-लखनऊ राजमार्ग से राजधानी लखनऊ के लिए निकले और प्रधानमंत्री के काफिले के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ में रहे। 1 घंटे के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ एयरपोर्ट लेकर पहुंच गए। यहां सिर्फ 5.30 बजे के आसपास विशेष विमान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
सपा पर CM योगी का निशाना : विकास के पैसे तक लूट जाते थे
 
उत्तरप्रदेश के कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कानपुर मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार कानपुर सहित पूरे प्रदेश को अत्याधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो रेल सेवा के शुरु होने से कानपुर नगर के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस सेवा के शुभारंभ से कानपुर में न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि उत्तरप्रदेश देश में सर्वाधिक मेट्रो संचालित करने वाला राज्य बन चुका है। अब प्रदेश में 5 शहर ऐसे हैं, जहां मेट्रो की सुविधा है। योगी आदित्यनाथ ने  विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों पर अपने चहेतों और करीबियों को विकास के नाम पर सरकारी खजाने को जमकर लुटवाया है।

पिछली सरकारों के लोग विकास की बात दो दूर, विकास के पैसे को लूट करके कहां ले जाते थे? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने पिछले दो-तीन दिनों में देखा होगा कि दीवारें खोदकर निकलने वाली नोटों की गड्डियां इस बात को प्रमाणित करती हैं कि पहले विकास का पैसा किन लोगों के पास पहुंचता था।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट इशारा कन्नौज के एक इत्र कारोबारी के कानपुर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में बेहिसाब दौलत बरामद होने की ओर था। उन्होंने कहा कि कानपुर कभी प्रदेश व देश का प्रमुख औद्योगिक नगर माना जाता था, लेकिन पिछली सरकारों की स्वार्थ की राजनीति ने इसके औद्योगिक स्वरूप को नष्ट कर दिया था। यहां की मिलें बंद हो गई थीं।

अराजकता का तांडव प्रारंभ हो गया था। उन्होंने कहा कि मां गंगा की निर्मलता के लिए सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानपुर था। प्रधानमंत्री मोदी ने 'नमामि गंगे' परियोजना से इस क्रिटिकल प्वाइंट को निर्मलता की ओर अग्रसर किया। उन्होंने गंगा को अविरल व निर्मल कर कानपुर और सनातन धर्म के गौरव को पुनर्स्थापित किया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11,000 करोड़ रुपए की लागत से बने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। केन्द्रीय शहरी आवास एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख