Hanuman Chalisa
✕

योगी के मंत्री बोले, कूड़े से सोना बनाएगी मशीन, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो

Updated: मंगलवार, 27 मई 2025 (19:30 IST)
Uttar Pradesh news in hindi : उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान 'कूड़े से सोना' बनाने वाली मशीन लगाने का काम चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। 
 
यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट में चुटकी लेते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें, फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें।
<

उप्र के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन’ की बात करें।

लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का कम्पटीशन चल रहा है। शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है… pic.twitter.com/9r6nkEOvSW

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 26, 2025 >
उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का ‘कम्पटीशन’ (प्रतियोगिता) चल रहा है। शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है कि भाजपाई भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब वो कूड़े के ठेकों से भी सोना ख़रीदने भर का कमीशन निकाल लेने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। ये तो वो भी जानते हैं कि इस बात का अर्थ वो नहीं हो सकता है जो सीधे निकल रहा है, दरअसल वो संकेतों में बात कर रहे हैं।
 
सिंह की टिप्पणी भ्रष्टाचार की एक छिपी हुई स्वीकृति बताते हुए यादव ने लिखा कि बेईमानी के लिए इतने शालीन तरीके से बात कहने के लिए उनको और उनके मुखिया दोनों को साधुवाद! संपूर्ण उत्तर प्रदेश आपके ऐसे विचार सुनकर धन्य हुआ।
 
समाजवादी पार्टी के आनुषांगिक संगठन समाजवादी छात्रसभा ने मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम एक पत्र लिखा है। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान ने मंत्री को मेरठ में हापुड़ रोड पर लोहिया नगर आने के लिए आमंत्रित किया।
 
पत्र में कहा गया कि चूंकि हमने इस खबर से यह जाना है कि आपने कूड़े को सोने में बदलने की कला में महारत हासिल कर ली है, इसलिए हम आपको लोहिया नगर में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस तरह की उपलब्धि से न सिर्फ शहर को फायदा होगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। चौहान ने व्यंग्य से भरे पत्र में लिखा कि कृपया हमें इस कचरे को सोने में बदलने में मदद करें ताकि राज्य और देश की समृद्धि में योगदान हो सके।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख