ganesh chaturthi

आठ महीने के वनवास के बाद यूपी का बाजार हुआ गुलजार, व्यापारियों की बल्ले-बल्ले

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (15:22 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में त्योहार की खरीददारी के लिए लखनऊ सहित आसपास के अन्य जिले की बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी है और 8 महीने के वनवास के बाद बाजार में लोगों की भारी भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी को अब उम्मीद है कि 8 महीने के व्यापारिक वनवास से उन्हें अब मुक्ति मिल जाएगी।
 
कोरोना महामारी के चलते 8 महीने से व्यापार में लगा वनवास अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। दीपावली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ती चली जा रही है। इसी के चलते लखनऊ के हजरतगंज, इंदिरा नगर, आलमबाग, चौक तो वहीं कानपुर के बिरहाना रोड, नयागंज, मेस्टन रोड, पी. रोड, कल्याणपुर इत्यादि बाजारों में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ देखने को मिल रही है और लोग जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। बाजार में गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के साथ-साथ सोना व चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स समान, मोबाइल, रेडीमेड कपड़ों और खाने-पीने के सामान की बिक्री बढ़ गई है और व्यापारियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है।
व्यापारी प्रियंक शुक्ला, दीप सिंह व मोहित वर्मा की मानें तो कोरोना महामारी के बाद दीपावली व धनतेरस के पर्व को लेकर हम सब व्यापारी चिंतित थे, क्योंकि यह त्योहार इलेक्ट्रॉनिक व सर्राफा बाजार के लिए सबसे बड़े पर्व हैं। इस पर्व में जितना हम माल सालभर में बेचते हैं, वह 2 या 3 दिन के अंदर ही बिक जाता है। लेकिन करोना को लेकर मन में व्यापार को लेकर चिंता बनी हुई थी, पर बेहद खुशी की बात है कि वनवास खत्म होता हुआ नजर आ रहा है और बाजार में रौनक लौट आई है। सुबह 7 बजे से ही मार्केट खुल जाता है और देर रात तक मार्केट में चहल-पहल बनी रहती है।
 
कारोबारियों का कहना है कि कोरोना काल में हुई आर्थिक चोट की काफी कुछ भरपाई इस त्योहारी सीजन में होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मार्च के बाद से व्यापारियों को अपने-अपने व्यापार को बचाने का संकट सामने आ गया था और मार्केट में ग्राहकों के नहीं आने से व्यापारियों की चिंता व बेचैनी बढ़ गई थी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख