sawan somwar

बागपत : मंदिर के बाहर बिरयानी बेचने पर जमकर हंगामा, श्रद्धालुओं की बस पर पथराव के बाद तनाव, 4 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (12:58 IST)
बागपत। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, उससे पहले ही यहां की फिजां में जहर घुलने लगा है। ताजा मामला बागपत से जुड़ा है, जहां जैन श्रद्धालुओं की बस पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया। बागपत स्थित बड़ागांव मंदिर के बाहर जैन समाज के लोगों ने बिरयानी का पोस्टर देखा तो उनका खून खौल उठा। जैन भक्तों ने पोस्टर लगाने वाले का विरोध किया तो तानातनी हो गई। बात गाली-गलौज के साथ मारपीट तक पहुंच गई।
ALSO READ: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने 'सदैव अटल' जाकर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

जैन समुदाय के लोगों का आरोप है कि दुकानदार ने गांव से दर्जनभर साथियों को बुलाकर बस पर हमला करवा दिया, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की गई। गनीमत रही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया, आनन-फानन में पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना पर काबू पा लिया। साथ ही कुछ युवकों को पूछताछ में हिरासत में लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

 
मामला बागपत की बड़ौत तहसील क्षेत्र का है। जहां बीती रात जैन समाज में कुछ लोग बड़ागांव जैन त्रिलोक तीर्थ धाम पर आए हुए थे। बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसमें दूरदराज से आए भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा निकालकर निर्वाण लाडू चढ़ाया। रात को जब श्रद्धालु वापस लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि कुछ युवाओं ने जैन शिकंजी का बैनर लगा रखा है और उसकी आड़ में विशेष संप्रदाय के युवक बिरयानी बेच रहे है। श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद बिरयानी बेचने वाले युवक के दर्जनों साथियो मौके पर पहुंच और बस पर पथराव कर दिया। इससे वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपित लाठी-डंडे से लैस थे और उन्होंने बस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने पुलिस को फोन करके समय रहते बुला लिया। पुलिस ने समय से पहुंचकर स्थिति कंट्रोल कर ली, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

 
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पुलिस ने पीड़ित भक्तों  की तहरीर पर विशेष समुदाय के लोगों पर पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं 147, 148, 149, 295-A, 323, 336, 307, 427, 436, 511 में मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण से जुड़े 4 आरोपियों कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू, शहजाद, अरशद, नदीम, नोशाद- नामजद अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही ही है। बड़ौत के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर त्रिलोक तीर्थ धाम में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के बाद पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख